सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मृत्यु के प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नीमच द्वारा मृतक की माता श्रीमती शिवकन्या, निवासी पिपलियामंडी, जिला मंदसौर को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को ग्राम अरणिया चंदेल, तहसील जीरन में अपने नाना-नानी के घर आए बालक परवीन (ईशु), पिता श्री दुर्गीलाल नायक, की घर के आंगन में खेलते समय जहरीले सांप के डसने से मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में प्रस्तुत राजस्व अभिलेखों एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर सर्पदंश से मृत्यु प्रमाणित होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6, क्रमांक 4 के प्रावधानों के तहत यह आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

