Ad Ad
Ad Ad

किसानों की सुविधा के लिए 1 नवंबर को खुलेगी नीमच कृषि उपज मंडी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 Oct 2026, 02:26 PM
शेयर करें ➦
W f X

दीपावली त्योहार के अवकाश के दौरान किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज मंडी समिति नीमच ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को भी मंडी में नीलाम कार्य संचालित करने का निर्णय लिया है। मंडी समिति सचिव श्री उमेश कुमार बसेड़िया ने बताया कि दीपावली के दौरान लगातार अवकाश के कारण किसानों को कृषि उपज विक्रय में असुविधा न हो, इसके लिए मंडी व्यापारी संघ, किसान संघ एवं तुलावटी-हम्माल संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे 1 नवंबर को अपनी कृषि उपज मंडी में विक्रय के लिए लाएं। उपज का भुगतान व्यापारियों द्वारा नगद अथवा एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X