Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री जनविश्वाश अभियान के तहत कलेक्टर ने शेडनेट हाउस का किया निरीक्षण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 Oct 2026, 02:21 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री जनविश्वाश अभियान के तहत कलेक्टर ने शेडनेट हाउस का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जावद विकासखंड के ग्राम ताल में उद्यानिकी विभाग की संरक्षित खेती योजना के अंतर्गत स्थापित शेडनेट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही श्री मांगिलाल धाकड़ से चर्चा कर संरक्षित खेती के माध्यम से किए जा रहे उत्पादन, शेडनेट हाउस की स्थापना पर आई लागत तथा शासन से प्राप्त अनुदान की जानकारी ली। हितग्राही श्री धाकड़ ने बताया कि उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की संरक्षित खेती योजना के तहत वर्ष 2025-26 में सामान्य वर्ग के अंतर्गत 2500 वर्गमीटर क्षेत्र में शेडनेट हाउस स्थापित किया गया है। इसकी कुल लागत 11 लाख 75 हजार रुपये आई है, जिसमें शासन की ओर से 8 लाख 87 हजार 500 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि शेडनेट हाउस के माध्यम से उत्पादित फसलों को जयपुर, कोटा, रावतभाटा एवं बूंदी सहित विभिन्न शहरों में भेजा जाता है। इससे उन्हें इस वर्ष लगभग 3 से 3.50 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संरक्षित खेती के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं विपणन की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने और उद्यानिकी गतिविधियों का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे, एसडीएम श्री संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी श्री पी.एस. कनेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X