Ad Ad
Ad Ad

विकसित भारत युवा संसद के जिला स्तरीय मुकाबले का आयोजन 2 नवंबर को

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Oct 2026, 12:02 PM
शेयर करें ➦
W f X
विकसित भारत युवा संसद के जिला स्तरीय मुकाबले का आयोजन 2 नवंबर को

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की प्रमुख संस्था ‘माय भारत’ के तत्वावधान में विकसित भारत युवा नेता संवाद के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद 2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 नवंबर 2026 को नीमच में किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रातः 10:30 बजे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के नीतिगत विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना तथा उनमें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करना है। ‘एक देश, एक चुनाव’ होगा प्रतियोगिता का विषय इस वर्ष युवा संसद का मुख्य विषय ‘एक देश, एक चुनाव’ निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में युवा इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को मंच पर विचार व्यक्त करने के लिए अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के लिए आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। पूर्व में राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में भाग ले चुके फाइनलिस्ट इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगे। शीर्ष तीन प्रतिभागियों को मिलेगा विधानसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विधानसभा में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं को माय भारत पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूर्ण करना तथा ईमेल अपडेट करना अनिवार्य है। महिलाओं एवं समाज के वंचित वर्गों के युवाओं को भी प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रतियोगिता एवं पंजीकरण संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला युवा अधिकारी, नीमच के मोबाइल नंबर 9806188949 पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक युवा माय भारत के आधिकारिक पोर्टल mybharat.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X