Ad Ad
Ad Ad

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने सुनीं 81 आवेदकों की समस्याएं

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Oct 2026, 11:59 AM
शेयर करें ➦
W f X
जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने सुनीं 81 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में फसल बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा, राजस्व अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा, पशुपालन ऋण, रोजगार तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। पेंशन, संबल राशि एवं आर्थिक सहायता से संबंधित आवेदन जनसुनवाई के दौरान आवेदक मुन्‍नालाल पिता श्री चुन्नीलाल ने पेंशन पुनः प्रारंभ करवाने, श्री यशवंत सिंह राठौर ने संबल योजना की राशि दिलाने तथा श्री सुरेश सेन ने पट्टा प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार, श्री देवीलाल कीर ने शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त आवेदकों ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण, भूमि विवाद, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, पेंशन भुगतान, राजस्व अभिलेखों में ऑनलाइन प्रविष्टि तथा अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए भी आवेदन दिए। जनसुनवाई में एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भायडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X