Ad Ad
Ad Ad

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर को लगेंगे विशेष शिविर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Oct 2026, 12:00 PM
शेयर करें ➦
W f X
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर को लगेंगे विशेष शिविर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र 228-मनासा, 229-नीमच एवं 230-जावद में फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के तहत जिले में 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को समस्त विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी , मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नवीन मतदाताओं, पात्र नागरिकों तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए व्यक्तियों के नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पात्र नागरिकों से विशेष शिविरों का लाभ लेने की अपील उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के दिव्यांगजनों, प्रवासियों, वरिष्ठ नागरिकों, 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नवीन मतदाताओं तथा अन्य पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X