Ad Ad
Ad Ad

विकसित भारत युवा संसद के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 24 Oct 2026, 02:23 PM
शेयर करें ➦
W f X

युवाओं में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ के आठवें संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मेरा युवा भारत (माय भारत), भोपाल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए पात्र युवा 30 अक्टूबर 2026 तक “mybharat.gov.in” (https://mybharat.gov.in/) पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।प्रतियोगिता के जिला स्तरीय चरण में प्रतिभागियों को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हिंदी, अंग्रेजी या किसी आधिकारिक क्षेत्रीय भाषा में तीन मिनट का भाषण देना होगा। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर जिले से तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।18 से 25 वर्ष के युवा पात्र17 अगस्त 2026 की स्थिति में 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी और गैर-विद्यार्थी, ग्रामीण युवा, महिलाएं तथा वंचित वर्गों के युवा भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। युवा संसद के पिछले संस्करणों के राष्ट्रीय दौर के फाइनलिस्ट पात्र नहीं होंगे।जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक देश के 786 जिलों में आयोजित होंगी। प्रतिभागियों का मूल्यांकन भाषण की प्रस्तुति, विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता, स्पष्टता, भाषा-प्रवाह और निर्धारित समय-सीमा के पालन के आधार पर 100 अंकों में किया जाएगा।राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा संसदीय मंचराज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक संबंधित विधानसभाओं में होगी। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से तीन प्रतिभागी राष्ट्रीय दौर के लिए चुने जाएंगे।राष्ट्रीय दौर 9 और 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में होगा। इसमें चयनित 108 युवा संसदीय गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके बाद 11 और 12 जनवरी को वे ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में नीति-निर्माताओं से संवाद करेंगे।कार्यालय जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, नीमच ने जिले के महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और युवा मंडलों से पात्र युवाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X