नीमच, 24 अक्टूबर 2026। कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने, बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में नीमच जिले में वार्ड क्रमांक 31 की शहरी आशा कार्यकर्ता श्रीमती वनमाला फरक्या की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।संबंधित आशा कार्यकर्ता को विगत कई वर्षों से कार्य में सुधार लाने के लिए पत्राचार के माध्यम से निर्देश दिए जा रहे थे। उन्हें कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने, सूचनाएं समय पर प्रस्तुत करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और निर्धारित निर्देशों का लगातार पालन नहीं किया गया।संबंधित आशा कार्यकर्ता द्वारा लगातार निर्देशों की अवहेलना किए जाने के संबंध में शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी द्वारा प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसके आधार पर कार्यालय स्तर पर कार्रवाई की गई। साथ ही, आशा चयन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया गया।जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रकरण पर विचार करने के बाद संबंधित आशा कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति को अनुमोदित किया गया। इसके पश्चात सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत श्रीमती वनमाला फरक्या को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में उन्हें स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संबंधित कोई कार्य नहीं करना होगा तथा आगे प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी नहीं किया जाएगा।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

