Ad Ad
Ad Ad

प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 20 Oct 2026, 12:01 AM
शेयर करें ➦
W f X
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज में उच्च आदर्शों की स्थापना करने की प्रेरणा देता है। साथ ही, यह सामाजिक एकता, सर्वधर्म समभाव, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश भी देता है।प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से विजयादशमी का पर्व आपसी सद्भाव, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X