Ad Ad
Ad Ad

जल संरक्षण की दिशा में नीमच जिले में निरंतर हो रहे कार्य

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 Oct 2026, 12:30 PM
शेयर करें ➦
W f X
जल संरक्षण की दिशा में नीमच जिले में निरंतर हो रहे कार्य

जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नदियों और जलस्रोतों पर बोरी बंधान तथा अन्य जल संरचनाओं के निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बामोरा में स्टॉप डैम के शटर का कार्य पूर्ण किया गया है। ग्राम पंचायत समेल, ग्राम दारू, ग्राम पंचायत फोफलिया तथा अरणिया बोराना सहित विभिन्न स्थानों पर बोरी बंधान के कार्य किए गए हैं। इन संरचनाओं के माध्यम से वर्षा जल को रोककर उसका संचयन करने में मदद मिलेगी। किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ बोरी बंधान एवं स्टॉप डैम में जल संचयन से आसपास के क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने और भूजल पुनर्भरण में सहायता मिलेगी। इससे कुओं एवं नलकूपों के जलस्तर में सुधार की संभावना रहेगी। किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, वहीं पशुओं के लिए पेयजल की उपलब्धता भी बेहतर हो सकेगी। जल संरचनाओं में पानी रुकने से वर्षा जल का उपयोग स्थानीय जरूरतों के लिए किया जा सकेगा। साथ ही भूजल स्तर में सुधार होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाने और पानी की कमी से होने वाली परेशानियों को कम करने में सहायता मिलेगी। जिले में किए जा रहे ये कार्य जल संरक्षण, कृषि गतिविधियों को सहयोग देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X