नीमच, 8 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 12 अक्टूबर को होटल सनराइज ग्रैंड, नीमच में यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इसमें युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार के अवसरों की जानकारी और मार्गदर्शन दिया जाएगा।कॉन्क्लेव में स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उद्योगों में उपलब्ध रोजगार अवसरों, आवश्यक योग्यताओं और उद्यम स्थापना की संभावनाओं पर युवाओं से संवाद करेंगे। साथ ही कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं डेयरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे पंजीयन होगा। दोपहर 12 बजे उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद तथा दोपहर 12:30 से 2 बजे तक विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

