सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्देश्य छात्राओं को परिवहन नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। कैम्प में छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैम्प के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं का लाभ लिया।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

