Ad Ad
Ad Ad

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 88 आवेदकों की समस्याएं

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 06 Oct 2026, 12:07 PM
शेयर करें ➦
W f X
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 88 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 88 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में फसल बीमा, उपचार के लिए आर्थिक सहायता , प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा, राजस्व अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा, पशुपालन ऋण, रोजगार सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान आवेदक श्रीमती सम्पबाई के पुत्र दीपक के हाथ के उपचार के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आवेदक श्री रविन्द्र के आवेदन पर संबंधित तहसीलदार को रास्ता खुलवाने की कार्रवाई करने तथा श्री सूरज सुराहा को रेडक्रॉस के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आवेदकों ने सीएम हेल्पलाइन, पट्टा प्रदान करने , आर्थिक सहायता, भूमि विवाद के निराकरण, राजस्व संबंधी समस्याओं, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, कर्मचारी के वेतन भुगतान, ऑनलाइन राजस्व अभिलेख दर्ज करने, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, राशन पोर्टल पर नाम दर्ज करने तथा विद्युत बिल संबंधी समस्याएं भी प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए तथा आवेदकों की समस्याओं का यथासंभव शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावी कार्रवाई का उद्देश्य यही हो कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन , डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भायडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X