Ad Ad
Ad Ad

सफलता की कहानी  लाड़ली लक्ष्मी योजना से मीनाक्षी के सपनों को मिली नई उड़ान

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 05 Oct 2026, 12:47 PM
शेयर करें ➦
W f X
सफलता की कहानी  लाड़ली लक्ष्मी योजना से मीनाक्षी के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। नीमच के वार्ड क्रमांक 18 स्थित डॉ. अंबेडकर कॉलोनी निवासी मीनाक्षी के लिए भी यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहारा बनी है। मीनाक्षी बताती हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत उन्हें कक्षा छठवीं में 2 हजार रुपये, कक्षा नौवीं में 4 हजार रुपये तथा कक्षा ग्यारहवीं में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने ट्यूशन फीस, किताबें तथा पढ़ाई से संबंधित अन्य आवश्यक खर्च पूरे किए। साथ ही, कोचिंग फीस और शिक्षा से जुड़े अन्य खर्चों में भी योजना से मिली सहायता उपयोगी रही। मीनाक्षी का कहना है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना ने उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद दी है। बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित यह योजना उनके लिए काफी लाभदायक साबित हुई है। मीनाक्षी ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X