Ad Ad
Ad Ad

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 29 Sep 2026, 12:17 PM
शेयर करें ➦
W f X
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति, लंबित प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण और विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश— · लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण: सभी जिला अधिकारी समय-सीमा पत्रों, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करें। निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। · जिला स्तरीय समितियों का गठन: सभी विभाग जिला स्तरीय समितियों के गठन संबंधी आवश्यक कार्रवाई समय पर पूर्ण करें। · अमानक उर्वरक पर कार्रवाई: उप संचालक कृषि कल्याण विभाग को वैभव इंटरप्राइजेज, कंजार्डा में अमानक उर्वरक विक्रय के मामले में एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। · आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण: स्वीकृत आंगनवाड़ियों का कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। · एप्रोच रोड निर्माण: एमपीआरडीसी को मुख्य मार्गों से कॉलोनियों के लिए आवश्यक एप्रोच रोड निर्माण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। · जलाशयों की निगरानी: जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग यह सुनिश्चित करे कि किसी भी जलाशय से अवैध रूप से पंपिंग नहीं हो। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। · सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में सुधार: राज्य स्तरीय रैंकिंग में 30 से नीचे रहने वाले विभाग प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। · जनसुनवाई के प्रकरण: जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिकायतों का वास्तविक एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। · सीएम हाउस से प्राप्त आवेदन: सीएम हाउस से प्राप्त आवेदन का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीओपी मनासा को दिए। · मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को उनका त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। · विभागीय समन्वय: सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध, व्यवस्थित और सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। · अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित हों: सभी अधिकारी अपने विभाग की अद्यतन एवं संपूर्ण जानकारी के साथ बैठकों में उपस्थित हों तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा कि निराकरण योग्य प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश , एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम मनासा श्रीमती मयूरी जोक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयडिया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X