कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 71 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में फसल बीमा, उपचार, प्रधानमंत्री आवास , भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा , राजस्व अभिलेख, नामांतरण , बंटवारा, पशुपालन ऋण , रोजगार तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों द्वारा आवास एवं पट्टा दिलाने, आर्थिक सहायता, भूमि विवाद के निराकरण, राजस्व संबंधी समस्याओं, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, विद्युत पोल हटाने, ऑनलाइन राजस्व अभिलेख दर्ज कराने, ऋण संबंधी राहत तथा रोजगार के लिए वाहन उपलब्ध कराने सहित अन्य समस्याएं प्रस्तुत की गईं। कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों का निराकरण जिला स्तर पर संभव है, उनमें त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भायडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

