Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुर्शिदाबाद रेल हादसा: गेटमैन गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को रेलवे देगा 10 लाख रुपये मुआवजा

Posted on July 17, 2026

मुर्शिदाबाद. मुर्शिदाबाद ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. इस बीच, रेलवे ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को 2.5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. गैटमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुपरवाइजर को पहले ही निलंबित कर दिया गया था.

रेलवे इस पूरे मामले की जांच कर रही है. रेल सेवाएं बाधित ट्रेन दुर्घटना के कारण दोपहर बाद तक रेल सेवाएं बाधित रहीं. रेलखंड पर लगाए गए अवरोध के कारण अजीमगंज से कटवा जाने वाली ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. ट्रेनों को कटवा स्टेशन पर रोक दिया गया है.

कटवा स्टेशन पर सैकड़ों ट्रेन यात्री इंतजार कर रहे हैं. अब तक चार लोगों की मौत मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में 7 तारीख की सुबह चलती ट्रेन के चपेट में आने से एक स्कूल जा रही कार हादसे की शिकार हो गयी. इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हुई है.

डीआरएम के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची हादसे के बाद एडीआरएम के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल घटनास्थल पर पहुंचा है. पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ऐसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति का पालन करता है. पूरी घटना की जांच की जाएगी.

घायलों के इलाज के लिए एक मेडिकल टीम भेजी गई है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें भाजपा विधायक ने रखी मांग बरहामपुर के विधायक सुब्रता मैत्रा ने कहा कि इतने सारे छात्रों की मौत दुखद और पीड़ादायक है. रेलवे को इस बात की जांच करनी चाहिए कि इतने सारे स्कूली छात्रों की जान क्यों गई.

अधीर चौधरी ने आरोप लगाया कि रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था का कोई अभाव है. Also Read: Murshidabad Rail Accident: मुर्शिदाबाद में किसकी लापरवाही, रेलवे ने दो को किया निलंबित.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme