Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी

Posted on July 17, 2026

,मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नीमच जिले के सामान्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इच्छुक आवेदक विनिर्माण, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासन के पोर्टल https://samast.mponline.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग का तथा न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 हजार रुपये से 50 लाख रुपये तक तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिए 50 हजार रुपये से 25 लाख रुपये तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना प्रारंभ होने के बाद हितग्राही को ऋण पर 3 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षों तक ब्याज अनुदान तथा प्रचलित दर के अनुसार CGTMSE शुल्क का लाभ भी अधिकतम 7 वर्षों तक प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी, 8वीं की अंकसूची, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मूल निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, आयकरदाता संबंधी घोषणा/प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा प्रस्तावित उद्योग, सेवा अथवा व्यवसाय की परियोजना रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होंगे। महाप्रबंधक ने जिले के पात्र शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने की अपील की है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, स्कीम नंबर-36, औद्योगिक क्षेत्र, नीमच में संपर्क कर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme