Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित: रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

Posted on July 17, 2026

रामपुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने संभागीय प्रभारी सुरेश आर्य एवं जिला प्रभारी सुभाष पटेल की सहमति से भाजपा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में रामपुरा नगर एवं क्षेत्र को उल्लेखनीय प्रतिनिधित्व मिलने के साथ ही महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा जागीरदार, श्रीमती प्रमिला सारू, श्रीमती रंजना शर्मा तथा अजय विश्वास जोशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जैन को विशेष आमंत्रित सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।

नई कार्यकारिणी में रामपुरा क्षेत्र को मिली प्राथमिकता को संगठन द्वारा स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। खास बात यह रही कि महिलाओं को भी संगठन में प्रभावी भागीदारी देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद रामपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता तथा क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme