Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने दें

Posted on July 20, 2026

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार (20 जुलाई) को अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को एक हाथ से लिखा लेटर दिया. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत अब पूरी तरह ठीक है और सभी हेल्थ चेकअप में नॉर्मल हैं. वांगचुक ने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन से अनुरोध किया कि उन्हें कुछ समय के लिए ही सही, अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी जाए ताकि वे CJP के ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल होकर अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से संसद तक पहुंचा सकें.

उनका यह पत्र ऐसे समय सामने आया है, जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है और उनके आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज है. सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, इलाज जारी : सफदरजंग अस्पताल सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि सोनम वांगचुक की तबीयत फिलहाल ठीक और स्थिर है.

हालांकि, उनके खून की कुछ जांच रिपोर्ट पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं. अस्पताल के मुताबिक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम समय-समय पर उनकी जांच कर रही है और उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है. सोमवार सुबह 10 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने कहा कि वांगचुक का इलाज पूरी देखभाल के साथ जारी है.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तें अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि सफदरजंग अस्पताल और एम्स के डॉक्टर लगातार सोनम वांगचुक की सेहत पर नजर रखे हुए हैं. किसी भी तरह की दिक्कत समय रहते पकड़ने और तुरंत इलाज करने के लिए उनकी लगातार निगरानी जरूरी है.

अस्पताल ने यह भी कहा कि वांगचुक को इलाज और देखभाल से जुड़ी हर जरूरी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. सफदरजंग अस्पताल ले गई थी पुलिस वांगचुक को सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) को उनके अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई थी.

उन्होंने 28 जून से NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और इस मामले से जुड़े छात्रों की कथित मौत के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के समर्थन में आमरण अनशन शुरू किया था..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme