Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में बी.एस.एन.एल. के बकाया बिलों पर 10% से 50% तक की विशेष छूट*

Posted on May 7, 2026

,मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा 09 मई 2026 (शनिवार) को सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। बी.एस.एन.एल. की विशेष पहल: इसी तारतम्य में भारत संचार निगम लिमिटेड, मंदसौर ने भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से संबंधित लगभग 133 प्रकरणों को नीमच, जावद एवं मनासा न्यायालयों में प्रस्तुत किया है। छूट का प्रावधान: भारत संचार निगम लिमिटेड ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है। दूरभाष/मोबाइल/एफ.टी.टी.एच. के लंबित राशि के प्रकरणों में संबंधित उपभोक्ता से बी.एस.एन.एल. आपसी समझौते में 10% से 50% तक छूट का लाभ लेकर प्रकरण निपटाने की अपील करता है। कैसे लें लाभ: 1. लोक अदालत में: 9 मई2026 को नीमच, जावद एवं मनासा के न्यायालयों में संबंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जा सकेगा। लोक अदालत से पूर्व: उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी.एस.एन.एल. के कार्यालय में भी 9 मई 2026 के पूर्व संपर्क कर छूट का फायदा उठा सकते हैं। बी.एस.एन.एल. प्रबंधन ने सभी बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का सम्मानजनक समाधान कराएं तथा भविष्य में निर्बाध सेवा का लाभ लें। यह जानकारी बी.एस.एन.एल मंदसौर के अधिकारी श्री भारत चंदेल द्वारा दी गई है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme