Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

20 मई को नीमच जिले में दवा दुकानें बंद, मरीजों के लिए प्रशासन ने बनाई विशेष व्यवस्था**

Posted on May 19, 2026

**नीमच। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला नीमच द्वारा 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद/हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस दौरान जिले के सभी औषधि विक्रेता एक दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। यह जानकारी उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला नीमच द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।
जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन दवा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र नियमित रूप से खुले रहेंगे। साथ ही निजी अस्पताल परिसरों में संचालित मेडिकल स्टोर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
आपातकालीन स्थिति के लिए नीमच स्थित आशा हॉस्पिटल, चौरड़िया हॉस्पिटल, सुयश हॉस्पिटल, गर्ग हॉस्पिटल, पाटीदार बाल चिकित्सालय, पोरवाल चिकित्सालय, श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं उषा चिकित्सालय के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी चयनित मेडिकल स्टोरों को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें सिंगोली, झांतला, रतनगढ़, मोरवन, डिकेन, सरवानिया महाराज, जावद, नयागांव, मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, चिताखेड़ा एवं जीरन के मेडिकल स्टोर शामिल हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं, आपातकालीन दवा सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme