Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

16 जून का मौसम: कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का अलर्ट

Posted on June 15, 2026

Kal Ka Mausam: कल यानी 16 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है.

Kal ka mausam हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 16 जून को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तराखंड में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं.

Kal ka mausam उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. Kal ka mausam मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में बिहार के लिए 16 जून को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. Kal ka mausam झारखंड में 16 जून को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. Kal ka mausam ओडिशा में भी बारिश के साथ मौसम सक्रिय रहेगा. कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 16 जून को भारी बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 16 जून को बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: Heavy Rain Alert: बारिश बिजली और तूफानी हवा, अगले 5 दिन इन राज्यों में मौसम की करवट.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme