Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

14 जून की टॉप 20 खबरें: जोरहाट विमान हादसे में सेना के 5 जवान शहीद, 24 घंटे के अंदर हो सकता है ईरान-अमेरिका के बीच समझौता

Posted on June 14, 2026

अगले 24 घंटे में अमेरिका-ईरान के बीच हो सकता है शांति समझौता, शहबाज शरीफ का दावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बहुत जल्द शांति समझौता हो सकता है. शरीफ ने एक्स पर एक पोस्ट डाला और दावा किया- दोनों देशों के बीच शांति समझौता पहले से कहीं अधिक करीब है और अगले 24 घंटों में समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

पूरी खबर यहां पढ़ें. जोरहाट विमान हादसा: वायुसेना का AN-32 क्रैश, 5 जवानों ने गंवाई जान; एयरफोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश असम के जोरहाट जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान AN-32 लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए.

पूरी खबर यहां पढ़ें. राम मंदिर दान पात्र विवाद: एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित अयोध्या श्रीराम मंदिर दान पात्र विवाद मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एसआईटी गठित की है. पूरी खबर यहां पढ़ें. राहुल गांधी का दावा, INDIA गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है; विपक्षी एकजुटता की मांग की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया.

उन्होंने दावा किया कि अगला लोकसभा चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन पहले ही जीत चुका है. पूरी खबर यहां पढ़ें. INDIA गठबंधन में बढ़ी तल्खी! लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी पीएम मोदी को लगा सकते हैं गले, तो पिनराई विजयन को क्यों नहीं? INDIA Alliance में दरार की खबरें सामने आ रही हैं.

लेफ्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाया है. कहा- राहुल पीएम मोदी को गले लगा सकते हैं, तो पिनरई विजयन को क्यों नहीं? पूरी खबर यहां पढ़ें. पुलिस रेड से बौखलाए अभिषेक ने मीडिया से कहा-मैं कुछ छिपा रहा हूं तो तलाशी लेने वालों से पूछिए बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब हो गई है और उसके नेता अभिषेक बनर्जी काफी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं.

कभी उनपर हमला होता है, तो कभी पार्टी के बागी नेता उन्हें अस्वीकार कर देते हैं और यह कह देते हैं कि दीदी को पार्टी के कार्यकर्ताओं और अभिषेक बनर्जी में से किसी एक को चुनना होगा और अब उनके घर रेड हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ, 30 जून से संभालेंगे पदभार परम विशिष्ट सेवा मेडल,उत्तम युद्ध सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ अगले आर्मी चीफ होंगे.

यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से एक्स पर पोस्ट करके दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें. असम में 18+ का नहीं बनेगा आधार कार्ड? असम सरकार ने अवैध प्रवासियों पर नकेल के लिए लिया फैसला असम सरकार ने अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने के लिए बड़ा निर्णय लिया है. मंत्रिमंडल ने 18 साल के अधिक उम्र के लोगों को आधार कार्ड जारी नहीं करने का फैसला किया है.

पूरी खबर यहां पढ़ें. रामगढ़ के अरगड्डा में अवैध खनन बना काल, कोयला खोदने के दौरान चार लोगों की मौत रामगढ़ के अरगड्डा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी. नयीसराय माइंस रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन रामगढ़ सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद अवैध खनन पर सवाल उठ रहे हैं. इससे जुड़ी खबर पढ़ें. बिहार में बनने जा रहे 3 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, बक्सर से पटना का सफर होगा आसान बिहार सरकार ने राज्य में विश्वामित्र पथ, गंगा-अंबिका पथ और नारायणी पथ के रूप में तीन नए ग्रीनफील्ड हाईवे कॉरिडोर के निर्माण को तेज कर दिया है.

ये एक्सप्रेसवे बक्सर को सीधे पटना और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेंगे. इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर आसान हो जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें. मद्यनिषेध सिपाही परीक्षा सेटिंग कांड: गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, एक और आरोपी सहित अबतक तीन गिरफ्तार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग और नकल कराने के मामले में बेगूसराय पुलिस ने एक और आरोपी नंदन कुमार को गिरफ्तार किया है.

अब तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी हैं. छापेमारी में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है. पूरी खबर यहां पढ़ें. पटना के कुख्यात संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, छह माह पहले साड़ी पहनकर भाग निकला था पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने पैक्स अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख पति संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी.

पूरी खबर पढ़िए. मरीजों के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली डॉ सेजल, NEET UG में मिले थे इतने मार्क्स कॉमेडियन प्रणित मोरे की शो में मुंबई की डॉक्टर सेजल पवार ने विवादित बयान दिया था. डॉ सेजल ने पुरुष मरीजों के प्राइवेट पार्ट्स की साइज का मजाक उड़ाया था.

इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है. अब डॉ सेजल पवार का NEET UG Score सामने आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. खामेनेई की मौत से डरे पुतिन! इजरायल की कारिस्तानी ने रूस को जगाया, इंटरनेट से कटा क्रेमलिन का नेटवर्क एआई आधारित निगरानी और साइबर जासूसी के बढ़ते खतरे के बीच रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है.

क्रेमलिन ने विशेष निगरानी नेटवर्क को इंटरनेट से अलग कर दिया है. जानिए क्यों बढ़ी रूस की चिंता. किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन भारत में ईरान के दूतावास ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाज पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को निराधार बताया है.

ईरान ने अमेरिका पर भारतीय नाविकों की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया और अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही की मांग की. वहीं भारत ने भी अमेरिका के सामने अपना विरोध दर्ज करवाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. दुनिया के पहले ‘खरबपति’ बने एलन मस्क, इतनी दौलत कि भारत का पूरा गेहूं 35 बार खरीद लें स्पेसएक्स (SpaceX) के रिकॉर्ड तोड़ आईपीओ के बाद एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति (Trillionaire) बन गए हैं.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की कुल नेटवर्थ अब 1.11 ट्रिलियन डॉलर (करीब 105.64 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें. नए मिलिट्री-स्टाइल अवतार में आई Aprilia SR 175, जानें कीमत और फीचर्स Aprilia ने SR 175 को नए मैट ग्रीन ट्रिब्यूट एडिशन के साथ पेश किया है.

स्कूटर का इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही हैं, लेकिन नया रंग और डिजाइन इसे बिलकुल स्टाइलिश लुक देता है. पूरी खबर यहां पढ़ें. आपका AC हर महीने कितना पैसा खा रहा है? नये स्टार्टअप का दावा- ऐप बताएगा बिजली खर्च से लेकर खराबी तक सबकुछ भारतीय स्टार्टअप हीलियम एयर (Helium Air) स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस AC पेश करने का दावा किया है.

कंपनी का कहना है कि उसका सिस्टम न सिर्फ बिजली की खपत का पूरा हिसाब देगा, बल्कि मशीन में आने वाली खराबी की पहले से चेतावनी भी दे सकेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें. शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

गिल वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह उपलब्धि अपने 62वें वनडे मैच में हासिल की. पूरी खबर यहां पढ़ें. रोहित शर्मा ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में उतरते ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए.

39 साल 44 दिन की उम्र में वह मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme