Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

14 अस्पताल कार्मिकों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ, सीटीसी नीमच में जोश और गौरव के साथ सम्पन्न हुआ रैक समारोह

Posted on June 20, 2026

नीमच।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, नीमच में शनिवार, 20 जून 2026 को 14 अस्पताल कार्मिक बुनियादी प्रशिक्षुओं का शपथ ग्रहण सह रैक समारोह ग्रुप केन्द्र नीमच के क्वार्टर गार्ड में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि संदीप दत्ता ने परेड की सलामी ली, जबकि मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने नव प्रशिक्षुओं को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, छोटन ठाकुर, प्रमोद कुमार साहू, हरविन्दर सिंह सहित सीटीसी नीमच एवं सीआरपीएफ के अनेक अधिकारी, मीडिया कर्मी, जवान तथा प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे। परेड का नेतृत्व निरीक्षक/जीडी बीरचंद मेघवाल ने किया।
अस्पताल कार्मिक बुनियादी प्रशिक्षण 9 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हुआ था। 18 सप्ताह की कठोर प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षुओं को बल के अनुशासन के साथ शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, कानून, प्रबंधन तथा निहत्थी लड़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें चिकित्सकीय जानकारी, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन तथा आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने की भी विशेष शिक्षा प्रदान की गई।
प्रशिक्षुओं को जंगल कैम्प प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह सक्षम बन सकें। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को इंडोर, आउटडोर तथा ऑलराउंड बेस्ट प्रशिक्षु के रूप में ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री संदीप दत्ता ने नव प्रशिक्षित अस्पताल कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहें तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अब ये प्रशिक्षु पूर्ण सैनिक के रूप में देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात होकर राष्ट्रसेवा का दायित्व निभाएंगे।
समारोह में प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रण-कौशल प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों और परिजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन फोटोग्राफी सत्र एवं मीडिया संवाद के साथ हुआ। देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह से ओत-प्रोत यह समारोह नव प्रशिक्षित अस्पताल कार्मिकों के जीवन का एक गौरवपूर्ण अध्याय बन गया।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme