Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

हर बारिश में तालाब बन जाती है जन्नोद–भगोरी रोड, कीचड़ में फिसल रहे स्कूली बच्चे और राहगीर

Posted on July 4, 2026

रामपुरा। तहसील क्षेत्र की जन्नोद–भगोरी सड़क बारिश शुरू होते ही ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण हर साल हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पूरी सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगती है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं और उनके कपड़े भी खराब हो रहे हैं।
इस मार्ग से भगोरी, बासनिया और आसपास के गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसी रास्ते से सेकणों ग्रामीण स्कूल सहित अन्य स्कूलों में जाने वाले छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं। बारिश के दौरान बच्चों को कीचड़ और पानी के बीच होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलकर गिरने से उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है और चोट भी लग जाती है। बुजुर्गों और महिलाओं को भी इस मार्ग पर चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद से ही हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया। कई बार शिकायतों के बावजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से केवल औपचारिक कार्रवाई होती है।
चार साल से सरपंच अपने खर्च पर डलवा रही हैं मोरम
जन्नोद ग्राम पंचायत के सरपंच दिलखुश अहिरवार ने बताया कि पिछले चार वर्षों से बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए वे अपने निजी खर्च से सड़क पर मोरम डलवा रही हैं, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है। समस्या का स्थायी समाधान सड़क का तकनीकी सुधार और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने से ही संभव है, जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जन्नोद–भगोरी मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कर सड़क का स्थायी सुधार कराया जाए। साथ ही जलभराव रोकने के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि हर साल बारिश में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना न करना पड़े।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme