Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

Posted on June 25, 2026

विकासखण्ड नीमच के अंतर्गत ग्राम हनुमंत्या व्यास, ग्राम पंचायत भाटखेडा के ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था न होने एवं चौकीदार-सरपंच द्वारा पानी बेचने की शिकायत कलेक्टर नीमच के समक्ष 19 जून 2026 को प्रस्तुत की गई थी। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर टी.एल.में कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड नीमच को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री व मैदानी अमले ने ग्राम का मौका निरीक्षण व ग्रामीणों से संवाद किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के श्री दीपेश वास्पत ने बताया, कि निरीक्षण में पाया गया कि, शासकीय कुआं से चौकीदार व नलचालक द्वारा रोड निर्माण ठेकेदार को पानी दिया जा रहा था। उन्हें निर्देशित किया गया, कि कुआं का पानी केवल पेयजल हेतु उपयोग हो। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही होगी। नलजल योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर जलने व मोटर पंप खराब होने से पेयजल समस्या उत्पन्न हुई थी। विद्युत विभाग से समन्वय कर, नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया तथा ग्राम पंचायत द्वारा मोटर पंप का सुधार कर पुनः स्थापित किया गया। पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू होने पर ग्रामवासियों ने संतुष्टि जाहिर करते हुए कलेक्टर नीमच को धन्यवाद दिया है

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme