Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

स्वदेशी दूनागिरि, संशोधक और अग्रय युद्ध पोत नौसेना में शामिल, पीएम मोदी बोले- भारत अब केवल खरीददार नहीं

Posted on June 21, 2026

मुख्य बात भारत केवल खरीदार देश बनकर नहीं रहना चाहता पोतों के निर्माण में 200 लघु एवं मध्यम उद्यमों का योगदान घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाने जरुरत PM Modi : कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ने समुद्री ताकत के बिना कोई भी देश बड़ी शक्ति नहीं बन सकता.

उन्होंने कहा कि विकास, सुरक्षा और समृद्धि समुद्रों से जुड़ी हैं. रविवार को कोलकाता में नौसेना के तीन पोतों को सेवा में शामिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सभा को संबोधित कर रहे थे. पीएम मोदी ने स्वदेश निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरि’, सर्वेक्षण पोत ‘संशोधक’ और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अग्रय’ को नौसेना में शामिल किया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें भारत केवल खरीदार देश बनकर नहीं रहना चाहता नौसेना के तीन पोतों को सेवा में शामिल करने के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में केवल खरीदार देश बनकर नहीं रहना चाहता, हमारे सशस्त्र बल दुनिया के लिए महज एक बाजार नहीं बने रह सकते.

मजबूत समुद्री क्षमताएं किसी देश के आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव के लिए निर्णायक कारक हैं. भारत इसे अच्छी तरह समझता है और इसके लिए तैयारी कर रहा है. पोतों के निर्माण में 200 लघु एवं मध्यम उद्यमों का योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज कमीशन किए गए तीनों जहाजों के निर्माण में 200 से अधिक लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) का योगदान रहा है.

हम कल्पना कर सकते हैं कि इन 200 एमएसएमई, इन लघु उद्योगों ने कितने रोजगार सृजित किए होंगे. भारत के लिए समुद्री शक्ति के अगले चरण में प्रवेश करने का समय आ गया है. इसलिए, भारत ने जहाज निर्माण क्षेत्र के लिए एक नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है.

घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाने जरुरत प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में कई नीतिगत सुधार लागू किए गए हैं. घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं. जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत, जहाज पुनर्चक्रण और एमआरओ को एक प्रमुख राष्ट्रीय मिशन के रूप में देखा जा रहा है.

जहाजरानी क्षेत्र के लिए घोषित 70,000 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं है, यह भारत के समुद्री भविष्य में एक निवेश है. Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme