Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 : सूखा-गीला कचरा अलग रखने की व्यवस्था बनी परेशानी का कारण, नगर परिषद के कचरा पात्र खा रहे धूल

Posted on May 11, 2026

**
**रामपुरा।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर में सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने की व्यवस्था लागू तो कर दी गई है, लेकिन आवश्यक संसाधनों की कमी के चलते नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद द्वारा वर्षों पहले स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खरीदे गए कचरा पात्र आज भी परिषद परिसर में धूल खाते नजर आ रहे हैं।
नगरवासियों का कहना है कि घर-घर कचरा पृथक्करण की बात तो की जा रही है, लेकिन इसके लिए आवश्यक कचरा पात्र अब तक वितरित नहीं किए गए। कई परिवारों के पास अलग-अलग कचरा रखने की सुविधा नहीं होने से लोग असमंजस में हैं।
वहीं दूसरी ओर स्वच्छता टीम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक नागरिकों को अलग-अलग कचरा पात्र उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, तब तक सूखा और गीला कचरा पृथक रूप से एकत्र करना संभव नहीं हो पाएगा।
नगर परिषद परिसर में पड़े बड़ी संख्या में कचरा पात्र लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि परिषद जल्द से जल्द इन पात्रों का वितरण करे ताकि स्वच्छता अभियान धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो सके और नगर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर सके।
नगरवासियों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित रह जाएगा।****

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme