Ad Ad
Ad Ad

सोयाबीन फसल नुकसान को लेकर किसानों का प्रदर्शन: नुकसान एवं फसल बीमा मुआवजे को लेकर सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 04 Sep 2025, 10:01 AM
शेयर करें ➦
W f X
सोयाबीन फसल नुकसान को लेकर किसानों का प्रदर्शन: नुकसान एवं फसल बीमा मुआवजे को लेकर सोपा ज्ञापन

नीमच ज़िले में लगातार बारिश और पीला मोजक रोग के कारण सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। इससे परेशान किसानों ने आज रामपुरा तहसील कार्यालय पहुँचकर प्रशासन को अपनी पीड़ा सुनाई।कांग्रेस नेता सम्राट दीक्षित के नेतृत्व में कड़ी बुजुर्ग समेत आसपास के किसानों ने तहसीलदार प्रतिनिधि गोपाल पवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि

प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे किया जाए

फसल नुकसान का सही आकलन हो

और किसानों को शीघ्र मुआवजा एवं फसल बीमा राशि उपलब्ध कराई जाए।

किसानों का कहना है कि पूरी आजीविका कृषि पर आधारित होने से अब परिवार का भरण-पोषण भी संकट में आ गया है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X