Ad Ad
Ad Ad

सुश्री अंकिता पण्डया को मिला उप संचालक सामाजिक न्याय का अतिरिक्त प्रभार

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 01 Jun 2026, 04:22 PM
शेयर करें ➦
W f X
सुश्री अंकिता पण्डया को मिला उप संचालक सामाजिक न्याय का अतिरिक्त प्रभार

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला नीमच एवं रेडक्रास का प्रभार परिवर्तित किया गया है। कलेक्टर द्वारा कार्यालयीन आदेश दिनांक 23 सितंबर 2025 द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैनको उप संचालकसामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभागजिला नीमच एवं रेडक्रास का प्रभार सौंपा गया था। अब उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह प्रभार सुश्री अंकिता पण्डया, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास, नीमच को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ आगामी अन्य आदेश होने तक सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उल्लेखनीय है, कि सुश्री अंकिता पण्डया वर्तमान में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास के रूप में कार्यरत हैं। अब वे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रास का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगी।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X