Ad Ad
Ad Ad

समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्‍च स्‍तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक 6 जून को नीमच में

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 04 Jun 2026, 03:42 PM
शेयर करें ➦
W f X
समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्‍च स्‍तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक 6 जून को नीमच में

मध्‍यप्रदेश में समान संहिता के संबंध मेंअध्‍ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्‍च स्‍तरीय समिति के सदस्‍य प्रो.गोपाल शर्मा, शिक्षाविद की अध्‍यक्षता में जनपरामर्श हेतु बैठक 6 जून 2026 को प्रात: 11.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई है। एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने बताया, कि इस जन परामर्श बैठक में माननीय सांसद, विधायक, सभी राजनैतिक दल, बार काउंसिल, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुडे गणमान्‍य व्‍यक्तियों, शांति समिति के सदस्‍यों, सामाजिक संगठन तथा सभी समुदाय के प्रतिनिधियों एवं अन्‍य जन प्रतिनिधिगणों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रतिभागियों से समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्‍त किए जाएगे। जिन्‍हें संकलित कर शासन को भेजा जावेगा। एडीएम ने सभी संबंधितों से इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X