Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सुचारू रूप से उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सेवाएं: कलेक्टर श्री चंद्रा

Posted on April 24, 2026

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक सम्‍पन्‍न कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्था स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अत्यावश्यक होने पर ही मरीज को समय पर उच्च संस्था के लिए रेफर किया जाए। यह सभी चिकित्सक सुनिश्चित करें। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में कलेक्टर ने विभागीय समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश सभी शासकीय चिकित्सकों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल सहित सभी सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के पैरामीटर्स पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेक्टर सुपरवाइजर एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में संपूर्ण स्वास्थ्य अमला, स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर्स पर बेहतर कार्य करे। बैठक में कलेक्टर ने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि कोई भी उच्च जोखिम गर्भवती महिला स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे, सभी सेक्टर मेडिकल ऑफिसर यह सुनिश्चित करें। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन एवं उन्हें सेवाएं उपलब्ध कराने के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले सी.एच.ओ. और सेक्टर सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन भी हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं, उनकी जानकारी विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। बैठक में कलेक्टर ने आर.बी.एस.के. की टीम द्वारा जन्मजात विकृति वाले बच्चों की स्क्रीनिंग एवं सर्जरी करवाने के कार्य की सराहना की। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने, टी.बी. स्क्रीनिंग, जांच, उपचार एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme