Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सभी पशुपालक उन्‍नत नस्‍ल का पशुपालन कर दुग्‍ध उत्‍पादन दो गुना करें-श्री चंद्रा

Posted on August 1, 2025

जिले के सभी पशुपालक, उन्‍नत नस्‍ल का पशुपालन कर, दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ाए। पशुओं में नस्‍ल सुधार के लिए पशुपालन विभाग की कृत्रिम गर्भाधान योजना एवं सेक्‍स सार्टेड सिमन, योजना का लाभ लेकर, अपने पशुओं में नस्‍ल सुधार करें। सभी पशुपालक अपने के.सी.सी. बनवाए और ब्‍याज मुक्‍त ऋण प्राप्‍त कर दुधारू पशुओं की संख्‍या बढ़ाए। यह बात कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को रामपुरा तहसील के गांव चंद्रपुरा की चौपाल पर दुग्‍ध समृद्धि अभियान नीमच के तहत आयोजित चौपाल पर पशुपालकों, किसानों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर एसडीएम श्री पवन बारिया, जनपद सीईओ श्री आरीफ खान, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

     कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में बंद दुग्‍ध समिति को पुन: क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्‍होने ग्रामीणों की मांग पर सावरी नदी पर श्रृंखलाबद्ध स्‍टापडेट निर्माण बनवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने गांधीसागर से रामपुरा उदवहन सिंचाई योजना में छूटे 15 गांवों को भी शामिल करने के लिए शासन स्‍तर पर प्रयास करने की बात कही।

     कलेक्‍टर ने ए.वी.एफ.ओ. को निर्देश दिए, कि वे शनिवार को गांव में उपस्थित रहकर, पशुओं में नस्‍ल सुधार के लिए सेक्‍स सार्टेड सिमन एवं कृत्रिम गर्भाधान के लिए शिविर लगाए और ग्रामीणों को पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर उनके आवेदन तैयार करवाएं। कार्यक्रम में डॉ.राजेश पाटीदार ने विभागीय योजनाओं और पशुओं में नस्‍ल सुधार के उपाय तथा उन्‍न नस्‍ल के पशुपालन के बारे में विस्‍तार से बताया। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme