नीमच

संविधान का पालन किए बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है -सचिन पाटनी, देशभक्ति गीतों के साथ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व ध्वजारोहण समारोह के साथ मनाया।

संविधान का पालन किए बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है -सचिन पाटनी, देशभक्ति गीतों के साथ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व ध्वजारोहण समारोह के साथ मनाया।

नीमच। संविधान के कानून और नियमों का पालन किए बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता है। संविधान के नियम का पालन करने से समाज का विकास होता है यह बात दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम के अध्यक्ष सचिन पाटनी ने कहीं। वे जिनागम ग्रुप द्वारा दिगंबर जैन समाज के पार्श्वनाथ जैन मंदिर के प्रांगण में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास से राष्ट्र का विकास होता है। इसीलिए देश के युवाओं को संविधान के नियमों का पालन कर राष्ट्रीय विकास की ओर अग्रसर होना चाहिए तभी हमारा संविधान पर्व बनाना सार्थक सिद्ध होगा। संविधान के नियम का पालन करने से सामाजिक एकता बढ़ती है। सामाजिक एकता के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता है।दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा संविधान पर्व गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सुबह 9.30 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा वंदन किया गया।

ध्वजा रोहण दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स ने किया।76 वां संविधान पर्व गणतंत्र दिवस समारोह के महत्व पर श्रीमती आभा विनायका, विशाल विनयाका, जैन ब्रोकर्स, जंबु कुमार सरावगी, विजय विनायका जैन ब्रोकर्स ने भी अपने विचार व्यक्त कर उद्बोधन दिया। गणतंत्र दिवस समारोह में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका, जंबु कुमार सरावगी , सुनील बाकलीवाल, संजय विनायका जैन ब्रदर्स, जयकुमार बज, नवीन विनायका, महावीर सोनी, चमेली शाह ,जिनागम के अध्यक्ष सचिन पाटनी मंचासिन थे। अतिथियों का स्वागत सम्मान ग्रुप पदाधिकारीयों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सभी समाज जनों ने सामूहिक रूप से लहर लहर लहराए तिरंगा…देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का रचनात्मक सफल संचालन अमन विनायका जैन ने किया तथा आभार जिनागम के सचिव हितेश सोनी ने माना। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अवसर पर वंदे मातरम गान की प्रस्तुति दी गई और सभी उपस्थित समाज जनों द्वारा भारत माता की जय कि जय घोष भी लगाई गई।

Related Articles

Back to top button