Ad Ad
Ad Ad

श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य 30 नवंबर को नीमच आएंगे, माहेश्वरी भवन में होगी धर्मसभा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 28 Nov 2026, 02:52 PM
शेयर करें ➦
W f X
श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य 30 नवंबर को नीमच आएंगे, माहेश्वरी भवन में होगी धर्मसभा

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में 30 नवंबर को एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। भारत की चार प्रमुख धर्मपीठों में शामिल दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठ, श्रृंगेरी के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री श्री विद्युशेखर भारती महास्वामी जी सोमवार को नीमच पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर माहेश्वरी समाज द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

माहेश्वरी समाज नीमच के अनुसार, जगद्गुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 30 नवंबर को रात्रि 8 बजे माहेश्वरी भवन में धर्मसभा आयोजित होगी। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर आशीर्वचन प्रदान करेंगे। उनके साथ अन्य संतों का भी नीमच आगमन प्रस्तावित है।
लाभार्थी परिवार रामलाल मंडोवरा मीडिया प्रभारी
ललित राठी ने बताया कि यह आयोजन नगर के लिए गौरवपूर्ण आध्यात्मिक अवसर है। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को शंकराचार्य के दर्शन और उनके विचार सुनने का अवसर मिलेगा। माहेश्वरी समाज ने नगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, समाजजनों और धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया, ने बताया कि शंकराचार्य जी का नीमच नगर आगमन पर ग्वालटोली छात्रावास चौराहे पर रात्रि 7:00 बजे स्वागत कर शोभा यात्रा के रूप में हेमू कॉलोनी चौराहे से होते हुए माहेश्वरी भवन पर लाया जाएगा इस अवसर पर परम पूज्य शंकराचार्य जी का आशीर्वाद लेने अधिक से अधिक समाज बंधु धर्म प्रेमी बंधु धर्मसभा में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X