Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल नीमच ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, सह भोज के साथ संपन्न

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 20 Nov 2023, 08:03 AM
शेयर करें ➦
W f X

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल नीमच ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, सह भोज के साथ संपन्न

नीमच। नीमच स्थानीय श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल नीमच ने दिगंबर जैन मांगलिक भवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप सजाए गए दीपावली क्वीन बनीं श्रीमती रेखा बज मंडल सदस्यों द्वारा एक दूसरे को बधाईयां दी गई ढोल पर खूब नृत्य किए गए।

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल नीमच ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, सह भोज के साथ संपन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार इसके साथ ही पूर्व मंडल अधयक्ष श्रीमती संगीता विजय सरावगी के भीलवाड़ा पंचकल्याणक में सोधर्म इंद्र .शची इंद्राणी बनने पर उनका मंडल की ओर से बहुमान किया गया। मंडल द्वारा भगवान महावीर निर्वाणोत्सव पर घर घर रंगोली सजाओं प्रतियोगिता भी रखी गई थी, जिसमे श्रीमती चमेली शाह को प्रथम व श्रीमती श्वेता सोनी की रंगोली को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर निर्णायक श्रीमती ललिता बज द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंडल अध्यक्षा श्रीमती चमेली शाह द्वारा बताया गया कि मंडल सदस्यों का प्रतिवर्ष दीपावली मिलन समारोह होता है पर इस वर्ष मंडल सदस्य व पूर्व अध्यक्षा श्रीमती संगीता सरावगी के शची इंद्राणी बनने उनके बहुमान का प्रसंग भी उपस्थित हुआ जो मंडल के लिए गर्व की बात है।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जी विनायका की गरिमामय उपस्थिति के साथ मंडल सचिव श्रीमती लाड बज व कोषाध्यक्ष श्रीमती विद्या शाह द्वारा उनका भावभीना स्वागत किया गया। सभी सदस्यों के सामूहिक सहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आभार कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती राजुल अजमेरा द्वारा व्यक्त किया गया।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X