Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

शासकीय महाविद्यालय रामपुरा में हर्षोल्लास से मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस*

Posted on November 1, 2025

*शासकीय महाविद्यालय रामपुरा में हर्षोल्लास से मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस*
शासकीय महाविद्यालय रामपुरा में 1 नवम्बर 2025 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने मध्यप्रदेश की स्थापना, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अपने विविध प्राकृतिक संसाधनों, लोक संस्कृति, कला, संगीत एवं जनजातीय परंपराओं के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। श्री रामस्वरूप अहिरवार,ग्रंथपाल ने वक्तव्य में कहा कि मध्यप्रदेश न केवल भौगोलिक दृष्टि से देश का हृदय है, बल्कि अपनी समृद्ध परंपरा, कला, साहित्य एवं प्राकृतिक संसाधनों के कारण भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।


महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर मध्यप्रदेश की संस्कृति पर आधारित गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयं सेवक कशिश माली एवं तनीषा चौधरी द्वारा किया गया तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भरत कुमार धनगर ने आभार प्रदर्शन कर युवाओं से आह्वान किया कि वे “एकजुट मध्यप्रदेश, समृद्ध मध्यप्रदेश” के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे “समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश” के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme