मध्यप्रदेश

शासकीय कन्या हाई स्कूल गांधीसागर नं. 8 का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा 73%, नंदिनी वेद्य ने किया सर्वोच्च प्रदर्शन

शासकीय कन्या हाई स्कूल गांधीसागर नं. 8 का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा 73%, नंदिनी वेद्य ने किया सर्वोच्च प्रदर्शन वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय कन्या हाई स्कूल गांधीसागर नंबर 8 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 73% रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं गांधीसागर क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस वर्ष नंदिनी वेद्य ने 97.2% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान, ब्लॉक भानपुरा में द्वितीय स्थान, तथा जिले की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने समूचे क्षेत्र को गर्वित किया है। अन्य होनहार छात्राओं में रानी सरदार ने 92.6%, नूपुर विश्वास ने 91%, अक्षरा कुशाल सिंह ने 91% तथा सिया मंडल ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय की शीर्ष सूची में स्थान बनाया है। विद्यालय के प्राचार्य शेखर वाधवा, सरपंच मनीष परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन माटा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

परिहार ने इस अवसर पर कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की मेहनत तथा विद्यार्थियों की लगन का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button