Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्‍वयन के अभियान की कार्ययोजना तैयार कलेक्‍टर ने रामपुरा व मनासा में सभी विभागों के ग्राम स्‍तरीय अमले से किया संवाद

Posted on May 5, 2025

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन एवं शासन की योजनाओं के
प्रभावी क्रियान्‍वयन के अभियान की कार्ययोजना तैयार

कलेक्‍टर द्वारा सभी तहसीलों में ग्राम स्‍तरीय अमले से संवाद एवं दिशा निर्देशों संबंधी बैठको का दौर शुरू

कलेक्‍टर ने रामपुरा व मनासा में सभी विभागों के ग्राम स्‍तरीय अमले से किया संवाद

नीमच 5 मई 2025, जिला प्रशासन नीमच द्वारा जिले में सुशासन एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्‍वयन के अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा सभी तहसीलों में ग्राम स्‍तरीय अमले से संवाद एवं दिशा निर्देशों संबंधी बैठको का दौर शुरू कर दिया गया है।
इसी क्रम में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को रामपुरा के नवोदय विद्यालय एवं मनासा के सीएम राईज स्‍कूल में सभी विभागों के क्षेत्र के ग्राम स्‍तरीय अमले की बैठक में वन टू वन संवाद किया। आगामी दिनों में कलेक्‍टर शेष अन्‍य तहसीलों में भी ग्राम स्‍तरीय अमले की बैठक कर, संवाद करेंगे।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम मनासा श्री पवन बारिया, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद एवं अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने कहा, कि तीन दिवसीय विशेष ई-केवायसी अभियान में सभी ने अच्‍छा कार्य किया है। सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण में नीमच जिला पिछले 6 माह से निरंतर प्रदेश में टाप 5 जिलों में शामिल रहा है। राजस्‍व विभाग के प्रकरणों के निराकरण एवं सभी योजनाओं में नीमच जिला प्रदेश में टॉप 3 जिलो में शामिल है।
राजस्‍व अमले से अपेक्षाएं:- कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग के ग्राम स्‍तरीय अमले से संवाद करते हुए कहा, कि फार्मर रजिस्‍ट्री में अच्‍छा कार्य हुआ है। परंतु सभी किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री का पंजीयन करना है। आधार, आर.ओ.आर. लिंकेज का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करना है। उन्‍होने निर्देश दिए कि शासकीय भूमि के संरक्षण हेतु शामिलात खाते में दर्ज शासकीय भूमि का नक्‍शा तरमीम का कार्य सर्वोच्‍च प्राथमिकता से 20 मई तक पूर्ण करवाएं।
कलेक्‍टर ने कहा, कि राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश में दूसरे नम्‍बर पर है, सीमाकंन, बटवारा, अभिलेख दुरूस्‍ती का कार्य भी सर्वोच्‍च प्राथमिकता से पूरा करवाए। लोकसेवा गारंटी के तहत समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें।
ग्रामीण विकास के मैदानी अमले से अपेक्षाएं:- बैठक में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने पंचायत सचिव रोजगार सहायकों और ग्राम स्‍तरीय कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा, कि समग्र ई-केवायसी का 63 प्रतिशत कार्य जिले में पूरा हो गया है।
आगामी 20 मई तक शतप्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करे। साथ ही डूप्‍लीकेट समग्र, मृत व्‍यक्तियों के समग्र एवं पलायन कर चुके हितग्राहियों के समग्र एवं अपात्रों के समग्र को डिलीट भी करे। खाद्य, ई-केवायसी का कार्य भी आगामी 7 दिवस में पूर्ण करे। अपात्र उपभोक्‍ताओं के नाम हटाने की कार्यवाही करने के साथ ही पात्र उपभोक्‍ताओं के समग्र, खाद्य, ई-केवायसी करवाए। इसके लिए गांव-गांव जाकर शिविर लगाए।
प्रधानमंत्री आवास के कार्य पूर्ण करवाएं- कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए, कि स्‍वीकृत सभी प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्य प्रारंभ करवाकर, कार्य पूर्ण करवाएं। जिन आवासों का निर्माण कार्य हो रहा है उनके मस्‍टर जारी करें।
जल संरचनाओं के सभी कार्य 15 जून तक पूर्ण करवाएं -: बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्‍वीकृत जल संरचनाओं के सभी निर्माण कार्य 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों को दिए है। कलेक्‍टर ने पूर्व में स्‍वीकृत सभी कार्य भी 15 जून तक पूरा करवाने के निर्देश देते हुए कुआ रिचार्ज और खेत तालाब निर्माण के सभी कार्यो को पूर्ण करवाकर उनका जियो टेगिंग 15 जून तक करवाने के निर्देश दिए।
कुओ, बावडियों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई:- बैठक में कलेक्‍टर ने सभी पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों को निर्देश दिए, कि वे कुओ, बावडियों, सार्वजनिक तालाबों की साफ-सफाई, जनसहयोग से करवाकर, उनकी रंगाई, पुताई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य करवाएं। सरपंचों, पंचों के सहयोग से श्रमदान करवाकर उक्‍त कार्य पूर्ण करवाए।
पौधारोपण की पूर्ण तैयारियॉं करें- बैठक में कलेक्‍टर ने सभी पंचायत सचिवों और रोजगार सहायको को निर्देश दिए, कि वे 15 जून से पूर्व पौधारोपण की सभी आवश्‍यक तैयारियां कर लें पौधा रोपण के लिए गढढे तैयार करवाये।
तालाबों से मिट्टी निकालने का कार्य करवाए:- कलेक्‍टर ने सभी पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायकों को निर्देश दिए, कि वे गांव के तालाबों से जनसहयोग से मिट्टी निकालने का कार्य सर्वोच्‍च प्राथमिकता से प्रारंभ करवाकर पूर्ण करवाएं। इससे किसानों को उपजाऊ मिट्टी अपने खेतों के लिए उपलब्‍ध होगी। साथ ही तालाबों का गहरीकरण होकर, उनकी जल भराव क्षमता भी बढेगी, गांव का जल स्‍तर भी बढेगा।
आंगनवाडी समय पर खुले-दर्ज सभी बच्‍चें आंगनवाडी आए
बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने सभी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निर्देश दिए, कि सभी आंगनवाडी केंद्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से खुले, दर्ज सभी बच्‍चों को घर-घर से बुलाकर आंगनवाडी लाए और उन्‍हें सुबह नाश्‍ता व दोपहर में गर्म पका हुआ भोजन अनिवार्य रूप उपलब्‍ध करवाएं।
शतप्रतिशत बच्‍चों का सम्‍पूर्ण टीकाकरण हो-बैठक में कलेक्‍टर ने आशा, ए.एन.एम. एवं स्‍वास्‍थ्‍य अमले को निर्देश दिए, कि शतप्रतिशत बच्‍चों का सम्‍पूर्ण टीकाकरण करवाएं। सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन हो और निर्धारित सभी चारों ए.एन.सी. समय पर हो।
आंगनवाडी केंद्रों की मरम्‍मत करवाए- कलेक्‍टर ने सभी पंचायत सचिवों एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे अपने क्षेत्र के आंगनवाडी केंद्र भवनों का निरीक्षण करे और यदि किसी भवन में मरम्‍मत की आवश्‍यकता है, तो उनकी उपलब्‍ध निधि से मरम्‍मत करवाए। यदि किसी गांव या शहरी क्षेत्र में नवीन आंगनवाडी भवन की आवश्‍यकता हो, तो उसका भी प्रस्‍ताव तैयार कर भिजवाए।
बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए, कि अधिकारी, कर्मचारियों का आमजनों के प्रति अच्‍छा व्‍यवहार हो, सभी ऑनलाईन सेवाएं समय पर मिले, जनसुनवाई समय पर हो, राशन दुकान समय पर खुले, आंगनवाडी समय पर खुले, नामांतरण, बंटवारा व पंचायतों से संबंधित विभिन्‍न सेवाएं आमजनों को तत्‍परतापूर्वक समय पर उपलब्‍ध हो। शासन की योजनाओं के लाभ से संबंधित कोई भी आवेदन सात दिवस से अधिक लंबित ना रहे। हितग्राहियों को समय पर हितलाभ मिले।
बैठक में सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता सहित सभी विभागों के ग्राम स्‍तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme