Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न

Posted on June 5, 2026

कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन मंडल कार्यालय परिसर में वन मंडल अधिकारी नीमच श्री एस.के. अटोदे ने कार्यालयीन कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। ‘एकपेड़ मां के नाम’ को किया सार्थक: वन मंडल अधिकारी श्री एस के अटोदे ने *’एक पेड़ मां के नाम’* अभियान के तहत *कटहल के पौधे का रोपण* किया और रोपीत पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। *कर्मचारियों ने भी लगाए फलदार पौधे:* इस अवसर पर वनमंडल कार्यालय के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्री गिरीश सिंह राठौड़, मुख्य लिपिक श्री वीरेंद्र सिंह राठौड़, लेखा शाखा सहायक श्रीमती हेमलता सोनी, राजस्व शाखा प्रभारी श्री कुंवर अग्निवेश, तेंदूपत्ता शाखा प्रभारी श्रीमती पूजा बंबोरिया सहित कार्यवाहक वनपाल श्रीमती हीरामणि पहाड़िया, वनरक्षक श्रीमती टीना योगी, श्री विनय कुमार सालवी, श्री राकेश शर्मा ने भी *जामुन, सीताफल, कटहल, रामफल, आम* आदि फलदार प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। *अधिकाधिक पौधारोपण का आह्वान:* वन मंडल अधिकारी नीमच श्री एस.के. अटोदे ने सभी कर्मचारियों को *व्यक्तिगत स्तर पर भी अधिकाधिक पौधारोपण करने* हेतु प्रोत्साहित किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme