Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

विधायक श्री सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में नारदा में ‘अनुभूति’ शिविर संपन्न कदवासा व डाबडाकलां के 126 छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता -प्रकृति संरक्षण की ली शपथ

Posted on December 20, 2025

 

नीमच : –

वन विभाग द्वारा वन मंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे एवं एसडीओ फॉरेस्ट श्री दशरथ अखंड के मार्गदर्शन में शुक्रवार को रतनगढ़ वन परिक्षेत्र की बीट नारदा में ‘अनुभूति’ शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय विद्यालय कंदवासा एवं आदित्य डाबडाकलां के शिक्षक गणों सहित 126 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष की थीम “हम पृथ्वी के दूत” के तहत मास्टर ट्रेनर सर्व श्री बापूलाल दायणा, सदाशिव धाकड़ एवं मो. सगीर मंसूरी ने विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुभूति किट प्रदान की, जिसमें पुस्तिका, कैप एवं लेखन सामग्री शामिल थी। प्रकृति पथ भ्रमण के माध्यम से बच्चों को वृक्षों की पहचान, वन्यजीव साक्ष्य, जड़–मृदा तंत्र तथा नदियों के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन लाइफ के तहत खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण, खाद्य जाल, प्लास्टिक मुक्त जीवन के सरल उपायों के साथ-साथ बिना सिले कपड़े का थैला बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज एवं गीत गायन प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “मैं भी बाघ” एवं “हम हैं धरती के दूत” थीम पर आधारित बाघ नृत्य रहा। शिविर जावद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्व श्री जसवंत बंजारा, कचरूमल गुर्जर, सतीष व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme