Ad Ad
Ad Ad

विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है-श्री चंद्रा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 18 Apr 2026, 04:19 PM
शेयर करें ➦
W f X
विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है-श्री चंद्रा

प्रवीण्‍य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्‍टर ने किया सम्‍मान कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट में आयोजित एक सादे समारोह में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रवीण्‍य सूची में स्‍थान प्राप्‍त करने वाले नीमच जिले के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से संवाद कर, उनका केरियर मार्गदर्शन किया। कलेक्‍टर ने प्रवीण्‍य सूची में शामिल जिले के उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच के छात्र प्रमोद, सांदीपनी विद्यालय नीमच की छात्रा सुश्री प्रियांशी, सिंगोली की छात्रा प्रांजल सोनी एवं विसडम स्‍कूल की छात्रा मंतशा गोरी, को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेटकर सम्‍मानित भी किया। कलेक्‍टर श्री चंद्रा व जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने प्रवीण्‍य सूची में शामिल विद्यार्थियों को केरियर निर्माण के लिए ऑनलाईन कोचिंग करने, पढ़ाई निरंतर रखने, अच्‍छे प्रतिष्ठित कालेज में विशेष संस्‍था में प्रवेश लेने के लिए भी प्रेरित किया। कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे 10वीं, 12वीं उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों के केरियर मार्गदर्शन के लिए जिला मुख्‍यालय पर विशेष शिविर आयोजित करे और विषय विशेषज्ञों पर प्रतिष्ठित कोचिंग संचालकों को आमंत्रित कर, केरियर मार्गदर्शन करवाएं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया, डी.पी.सी.श्री दिलीप व्‍यास व अन्‍य अधिकारी, छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X