जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप भानपुरा द्वारा भीषण सर्दी में पात्र 125 परिवारों को कंबल वितरण

भानपुरा तहसील के आदिवासी बहुल गांव धामनिया व कोयला में 125 गरीब पात्र आदिवासी समाज के महिला पुरुषों को गर्म कंबल वितरण किए

जैन P
भानपुरा। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप भानपुरा द्वारा 17 जनवरी को भानपुरा तहसील के आदिवासी बहुल गांव धामनिया व कोयला में 125 गरीब पात्र आदिवासी समाज के महिला पुरुषों को गर्म कंबल वितरण किए ग्रुप्स के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पुष्पा नाहर व ग्रुप अध्यक्ष डा प्रमिला नाहर डा पारस नाहर के नेतृत्व में यह मानव सेवा का कार्य भानपुरा ग्रुप द्वारा किया गया इस अवसर पर भानपुरा ग्रुप के संरक्षक सुभाष भण्डारी,सुधीर नवलखा,पियुष कीमती, सुमेर नाहर,अनंत चोरड़िया, हर्षवर्धन चोरड़िया,रजनी भण्डारी,अन्जु कीमती, प्रियंका नवलखा, ममता चोरड़िया,मधु भण्डारी दिपीका नाहर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे इस कंबल वितरण में प्रेम पुरिया के पुर्व सरपंच बालाराम गायरी का सहयोग रहा इस अवसर पर अनेक ग्रामीण जन भी उपस्थित थे ।

Photo of Rakesh Kumar Sharma

Rakesh Kumar Sharma

Rakesh Kumar Sharma (Shalimar) Bahanpura Bureau Chief

Related Articles

Back to top button