Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

लाड़ली लक्ष्मी योजना में नीमच जिले ने हासिल किया 101% लक्ष्य

Posted on April 27, 2026

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन में नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 101 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की है। जिले को मिले 2913 नवीन पंजीयन के लक्ष्य के विरुद्ध 2948 बालिकाओं को चिन्हांकित कर लाभान्वित किया गया हैं। · योजना के 19 वर्ष पूर्ण: बालिकाओं को मिल रहे 1,43,000/- रूपये। · कक्षा 6वीं से उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति का प्रावधान। · 21 वर्ष पूर्ण करने पर एकमुश्त एक लाख का लाभ। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पण्‍ड्या ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि वित्‍तीय वर्ष2025-26 मेंनवीन पंजीयन लक्ष्‍य 2913 के विरूद्ध नवीन पंजीयन 2948 किए गए, जो कि लक्ष्‍य का 101 प्रतिशत है। जिले में कुल 4048 बालिकाओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया हैं। योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति का प्रावधान- · कक्षा 6वीं में प्रवेशा पर 2 हजार रूपये, · कक्षा 9वीं में प्रवेश पर 4 हजार रूपये, · कक्षा 11वीं में प्रवेश पर 6 हजार रूपये, · कक्षा 12वीं में प्रवेश पर 6 हजार रूपये, · उच्‍च शिक्षा प्रवेश पर 12 हजार 500 रूपये, · कोर्स पूर्ण करने पर 12 हजार 500 रूपये, · 21 वर्ष की आयु पर एकमुश्‍त एक लाख रूपये मिलेंगे। नीमच जिले में वर्ष 2025-26 नीमच ग्रामीण में 734, मनासा में 711, जावद में 555, रतनगढ़ में 333 , रामपुरा में 314, नीमच शहरी में 301, बालिकाएं इस तरह कुल 2948 बालिकाएं चिंहित की गई है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि योजना का लाभ सभी पात्र बालिकाओं तक समय पर पहुंचे। योजना 01 अप्रैल 2007 से प्रारंभ हुई थी जिसे 19 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में पूर्व के वर्षों में चिन्हित 4048 बालिकाओं को लाड़ली छात्रवृत्ति का भुगतान भी किया गया है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme