राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के फरमान पर इजराइल गये पीएम मोदी

Rahul Gandhi: तमिलनाडु दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर इजराइल का दौरा किया था.

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान युद्ध से पहले अचानक प्रधानमंत्री मोदी को इजराइल जाने के लिए कहा गया और वह तुरंत वहां गए तथा लौट आए. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी से कुछ भी करने को कहेंगे, तो वे वैसा ही करेंगे.

राहुल गांधी ने दावा किया कि इसके पीछे एप्स्टीन फाइल और अदाणी जैसे मुद्दे कारण हो सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि जब वह प्रधानमंत्री मोदी को फोन करते हैं तो वह कॉल उठाते हैं और उन्हें ‘सर’ कहकर संबोधित करते हैं.

हालांकि, केंद्र सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. सरकार ने जेफ्री एप्स्टीन मामले से जुड़ी फाइलों में प्रधानमंत्री मोदी के संदर्भों को एक दोषी अपराधी के तुच्छ विचार और कयास बताया गया है, जिनका कोई आधार नहीं है. राहुल गांधी का आरोप- पीएम मोदी चाहते हैं कि उन्हें भी सीएम स्टालिन सर कहें राहुल गांधी ने लोगों से कहा- इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से अपेक्षा करते हैं कि वह उनके अधीन रहें और उन्हें ‘सर’ कहकर संबोधित करें.

उन्होंने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कभी भी पीएम मोदी को ‘सर’ कहकर संबोधित नहीं करेंगे, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक का मुख्यमंत्री चाहते हैं ताकि वह फोन उठाकर कह सकें, ‘जी सर, मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं?’ राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा तमिलनाडु में ऐसी सरकार चाहती है जिस पर उसका पूर्ण नियंत्रण हो, एक ऐसा मुख्यमंत्री जो वही करे जैसा करने को कहा जाए.

तमिलनाडु में नहीं बनाने देंगे बीजेपी को सरकार- राहुल गांधी बीजेपी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा- बाजपा के चाहे जो भी सपने हों, वे कभी भी तमिलनाडु की जनता या सरकार को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे, और हम भाजपा को राज्य में ऐसी सरकार बनाने की अनुमति कभी नहीं देंगे जिसे वे नियंत्रित कर सकें.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर उनकी कुर्सी पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी को बैठाया गया. राहुल ने आरोप लगाया कि ‘नीतीश कुमार झुक गए’ इसलिए उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के पुराने कृत्यों ने भाजपा को उन पर पूरी तरह नियंत्रण करने का मौका दे दिया और बीजेपी बिहार की तरह ही तमिलनाडु में भी वही करना चाहते हैं.

आरएसएस पर राहुल गांधी ने बोला हमला आरएसएस-बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि इन दोनों का मानना है कि भारत ‘एक लोग, एक संस्कृति, एक धर्म और एक भाषा’ वाला देश होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि आरएसएस मूल रूप से ‘तमिल विरोधी, द्रविड़ विरोधी संगठन’ है.

उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक में ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने तमिलों की रक्षा की, और तमिलनाडु के लोगों की सेवा करने वाली पुरानी पार्टी (अन्नाद्रमुक) अब अस्तित्व में नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान अन्नाद्रमुक खोखली हो चुकी है. (इनपुट भाषा) Also Read: कन्याकुमारी में गरजे राहुल गांधी, कहा- AIADMK ने BJP के आगे टेके घुटने, RSS पर भी साधा निशाना.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

58 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago