तमिलनाडु चुनाव लड़ रहे 25 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 18% पर आपराधिक मामले दर्ज

ADR Report: एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 3992 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 722 (18 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है. इनमें से 404 (10 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है.

AIADMK के 118 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज AIADMK के जिन 170 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 118 (69 प्रतिशत), तमिलगा वेत्री कषगम के 231 उम्मीदवारों में से 92 (40 प्रतिशत), DMK के 175 उम्मीदवारों में से 70 (40 प्रतिशत), बीजेपी के 33 उम्मीदवारों में से 16 (48 प्रतिशत), कांग्रेस के 28 उम्मीदवारों में से 14 (50 प्रतिशत), पट्टाली मक्कल काची के 18 उम्मीदवारों में से 9 (50 प्रतिशत), देसीया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम के 10 उम्मीदवारों में से 5 (50 प्रतिशत), भाकपा के पांच उम्मीदवारों में से 3 (60 प्रतिशत) और माकपा के पांच उम्मीदवारों में से 4 (80 प्रतिशत) ने हलफनामों में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की घोषणा की है.

तमिलनाडु चुनाव लड़ रहे 981 उम्मीदवार हैं करोड़पति जिन उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया गया उनमें से 981 (25 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जबकि 22 (0.55 प्रतिशत) अरबपति हैं, यानी उनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है. कांग्रेस के 28 उम्मीदवारों में से दो (सात प्रतिशत), द्रमुक के 175 उम्मीदवारों में से सात (चार प्रतिशत), अन्नाद्रमुक के 170 उम्मीदवारों में से तीन (दो प्रतिशत), पट्टाली मक्कल काची के 18 उम्मीदवारों में से एक (6 प्रतिशत), अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कषगम के 11 उम्मीदवारों में से एक (नौ प्रतिशत) और तमिलगा वेत्री कषगम के 231 उम्मीदवारों में से आठ (तीन प्रतिशत) ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है.

बीजेपी के 33 उम्मीदवारों में से 31 करोड़पति कांग्रेस के 28 उम्मीदवारों में से 27 (96 प्रतिशत), द्रमुक के 175 उम्मीदवारों में से 170 (97 प्रतिशत), अन्नाद्रमुक के 170 उम्मीदवारों में से 160 (94 प्रतिशत), भाजपा के 33 उम्मीदवारों में से 31 (94 प्रतिशत), पट्टाली मक्कल काची के 18 उम्मीदवारों में से 16 (89 प्रतिशत), डीएमडीके के 10 उम्मीदवारों में से 10, तमिलगा वेत्र कषगम के 231 उम्मीदवारों में से 156 (68 प्रतिशत) और भाकपा के पांच उम्मीदवारों में से तीन (60 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ रहे प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपये है, जबकि 2021 में यह 1.72 करोड़ रुपये थी. शून्य संपत्ति वाले उम्मीदवार मोहन कुमार एम (ऑल इंडिया जननायका मक्कल कषगम) और निर्दलीय उम्मीदवार टी सेल्वराज, गुनासेकरन पी और ए जेगन सलामोंडोस ने शून्य संपत्ति घोषित की है.

95 उम्मीदवार निरक्षर रिपोर्ट के अनुसार, 1711 (43 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से बारहवीं कक्षा के बीच बताई है, जबकि 1822 (46 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता बताई है. 301 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं, 95 उम्मीदवार निरक्षर हैं और 56 उम्मीदवार केवल साक्षर हैं.

इनमें से केवल 442 (11 प्रतिशत) उम्मीदवार महिलाएं हैं. ये भी पढ़ें: झारखंड के CM को झारग्राम में उतरने से रोका! रैली नहीं कर पाए हेमंत-कल्पना, TMC ने प्रधानमंत्री को घेरा.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

20 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

20 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

20 hours ago