Ad Ad
Ad Ad

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए | खरगोन जिले के श्री कमल गौड़ को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कमल को दी बधाई बुनकर श्री कमल को मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 07 Aug 2026, 09:25 PM
शेयर करें ➦
W f X
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए | खरगोन जिले के श्री कमल गौड़ को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कमल को दी बधाई बुनकर श्री कमल को मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर महेश्वर की समृद्ध हथकरघा परम्परा को राष्ट्रीय गौरव दिलाने वाले खरगोन जिले के बुनकर श्री कमल गौड़ को ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया है। बुनकर श्री कमल को महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री कमल गौड़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री गौड़ को मिला यह सम्मान महेश्वरी साड़ी की विशिष्ट पहचान, मध्यप्रदेश की समृद्ध हथकरघा परम्परा और हमारे बुनकरों के उत्कृष्ट कला-कौशल का गौरव है।

हमारी सरकार महेश्वर को टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित कर इस पुरातन विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर प्रयासरत है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X