Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगमन, उत्साह-उमंग बढ़ाने वाला होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on June 18, 2026

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े पद पर प्रतिष्ठित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का मध्यप्रदेश आगमन हम सबके लिए गर्व का विषय है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी और लोकमाता देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की इंदौर में अगवानी के बाद मीडिया से चर्चा में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु प्रदेश के सफल चीता प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगी।

वे सिकलसेल एनीमिया की चुनौती का सामना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विकसित रणनीति के क्रियान्वयन से भी अवगत होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की बैतूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सहभागिता से आध्यात्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते हुए कहा कि उनका आगमन प्रदेश के लिए उत्साह उमंग बढ़ाने वाला होगा।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme