Ad Ad
Ad Ad

राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 29 Jun 2026, 11:13 AM
शेयर करें ➦
W f X
राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे में कथित गड़बड़ी और पैसों के दुरुपयोग की जांच सीबीआई से कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया, रजिस्ट्री ने कहा है कि मामला कोर्ट की छुट्टियों के बाद ही सूचीबद्ध होगा.

उन्होंने चिंता जताई कि तब तक मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सलाह दी कि वह रजिस्ट्री के समक्ष एक पत्र देकर मामले की तत्काल सुनवाई की जरूरत बताए. अदालत ने कहा कि ऐसा पत्र मिलने के बाद वह जल्द सुनवाई की मांग पर विचार कर सकती है.

फिलहाल कोर्ट ने तत्काल कोई आदेश जारी नहीं किया है. Alleged Ram Mandir donation embezzlement case | The Supreme Court has advised the petitioner seeking a CBI probe into the alleged embezzlement of donations made to the Ayodhya Ram Mandir to submit a letter before the Courts’ registry mentioning the urgency for an urgent hearing… pic.twitter.com/45ohQoilTo — ANI (@ANI) June 29, 2026.

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X